PM मोदी से लेकर विराट-सचिन तक, U19 World Cup 2026 जीतने पर इन दिग्गजों ने दी भारतीय टीम को बधाई

👇

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी की 175 रनों की तूफानी पारी और आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत की जूनियर टीम ने फाइनल में शानदार खेल दिखाया और इंग्लैंड की टीम ने उनके घुटने टेक दिए। इन युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने बड़े-बड़े दिग्गजों को प्रभावित किया और कई हस्तियों ने टीम इंडिया को बधाई दी।

इसी कड़ी में भारत के प्रधानमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी, विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर और गृहमंत्री अमित भी शामिल हैं। भारतीय टीम ने रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। म्हात्रे अप उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाया है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय टीम को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 जीतने की बधाई दी। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “भारत की प्रतिभा क्रिकेट में चमक रही है। हमें अपनी अंडर-19 टीम पर गर्व है, जिसने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता है। टीम ने टूर्नामेंट के दौरान शानदार खेल दिखाया और यह जीत कई युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। प्लेयर्स के उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई।”



सचिन तेंदुलकर ने भी दी बधाई

भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भारत की जीत पर बधाई देते हुए लिखा, “चैंपियन! इस युवा टीम और उनके निडर खेल पर मुझे बहुत गर्व है। कोच और सपोर्ट स्टाफ समेत पूरी टीम को बधाई। इस पल का आनंद लें, जब आपके पास सूर्यवंशी हो, तो एक यादगार ब्लॉकबस्टर की उम्मीद की जाती है। शाबाश, वैभव।”

विराट कोहली हुए खुश

भारत को अपनी कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप जिता चुके विराट कोहली भी इस मौके पर खुश दिखाई दिए। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “अंडर-19 भारतीय टीम को वर्ल्ड कप दोबारा जीतने पर हार्दिक बधाई। अंडर-19 क्रिकेट और उससे आगे भी हमारा दबदबा कायम है। पूरी टीम और सहायक स्टाफ को बहुत-बहुत बधाई।”

अन्य हस्तियों ने भी दी बधाई

भारतीय टीम को वर्ल्ड कप जीतने पर तमाम पूर्व क्रिकेटरों और हस्तियों ने बधाई दी। इसमें गृहमंत्री अमित शाह, टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर, भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और वसीम जाफर जैसे दिग्गज शामिल हैं।

Congratulations to our young champs as Team India lifts ICC Men’s #U19WorldCup. Your blazing performance, setting the crowning record of winning the cup for the sixth time, thrilled young players with joy, enthusiasm, and motivation.

The nation celebrates your victory. pic.twitter.com/nHKqy7bT8W

Amit Shah (@AmitShah) February 6, 2026
Heartiest congratulations to Team India on winning the ICC Men’s U19 World Cup 2026 for the record sixth time! Remaining undefeated throughout the tournament, the team has done the nation proud with its dominant performance. I wish the talented young players a very bright…

— President of India (@rashtrapatibhvn) February 6, 2026
Proud of you boys! The bright future is here! #IndiaU19 pic.twitter.com/scltL9F4Pu

Gautam Gambhir (@GautamGambhir) February 6, 2026

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment