CG Big News : ACB टीम की बड़ी कार्रवाई..भ्रष्ट बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार.. पढ़ें पूरी समाचार

CG Big News : ACB टीम की बड़ी कार्रवाई..भ्रष्ट बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार.. पढ़ें पूरी समाचार

Chhattisgarh News/अंबिकापुर। महिला एवं बाल विकास विभाग में गुरुवार को भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला उजागर हुआ। अंबिकापुर से पहुंची एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने कार्रवाई करते हुए विभाग के सहायक ग्रेड-2 गिरीश कुमार वारे को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

दरअसल, पीड़ित योगेश कुमार सांडिल्य, जो कि दोकड़ा में भृत्य के पद पर पदस्थ हैं, का स्थानांतरण लोदाम किया गया था। आरोप है कि इस स्थानांतरण के एवज में सहायक ग्रेड-2 गिरीश कुमार वारे ने उनसे 80 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित पहले ही 30 हजार रुपये आरोपी को दे चुका था, जबकि शेष राशि के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था। पीड़ित योगेश कुमार सांडिल्य ने बताया कि जब उसने शेष रकम देने में असमर्थता जताई, तो आरोपी ने उसकी बाइक अपने कब्जे में रख ली। इससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गया। मजबूर होकर उसने पूरे मामले की शिकायत एंटी करप्शन विभाग से की।

फिलहाल, शिकायत की सत्यता की जांच के बाद ACB टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। गुरुवार को जैसे ही पीड़ित 40 हजार रुपये लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय पहुंचा और रकम आरोपी को सौंपी, टीम ने तत्काल दबिश देकर आरोपी को रिश्वत की राशि के साथ पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment