नजर जिधर- जिधर जाए, अफीम तू ही नजर आए.! रायगढ़ के लैलूंगा क्षेत्र में ड्रोन सर्वे से पोस्ता (poppy) अवैध अफ़ीम की खेती का खुलासा..2 गिरफ्तार..पढ़ें पूरी समाचार

👇

Chhattisgarh Crime News/लैलूंगा/रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले अंतर्गत थाना लैलूंगा क्षेत्रांतर्गत ग्राम नवीन घाटगांव में 2 डिसमिल भूमि पर अवैध रूप से पोस्ता (poppy) की खेती किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी।

हालांकि, उक्त सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम, एसडीएम, तहसीलदार एवं कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर खेत का निरीक्षण किया गया, जहां पोस्ता के पौधे पाए गए। तत्पश्चात विधिवत कार्रवाई करते हुए अवैध फसल को नष्ट (उखाड़कर/जप्त कर) किया गया।

ज्ञात हो कि, आजकल अफीम की खेती की बहुत ही सोशल मीडिया चाहे कहीं पर भी वायरल हो रही है चाहे बलरामपुर हो चाहे रायगढ़ हो चाहे और कहीं हो, नजर जिधर जिधर भी जा रहा है वहां हफीम की खेती नजर आ रहा है। नशा से शायद ही छत्तीसगढ़ संलिप्त नजर आ रहा है।



मौके से संलिप्त 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है:

1. साधराम नागवंशी, पिता तंगनी नागवंशी, आयु 60 वर्ष, निवासी ग्राम नवीन घाटगांव।
2. अभिमन्यु नागवंशी, पिता चैयरसम नागवंशी, आयु 20 वर्ष, निवासी ग्राम नवीन घाटगांव।


फिलहाल, आरोपियों के विरुद्ध प्रासंगिक धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण में अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों, स्रोत एवं उद्देश्य के संबंध में अग्रिम पूछताछ जारी है। साथ ही, क्षेत्र में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु सतत निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment