Jashpur News : CM साय ने निर्माणाधीन ‘जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय’ का किया अवलोकन..निर्माण कार्य की प्रगति देख प्रसन्नता व्यक्त की..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर प्रवास के दौरान निर्माणाधीन ‘जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय’ का निरीक्षण किया। 6 मंजिला इस अत्याधुनिक अस्पताल के निर्माण कार्य की प्रगति देख मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की और निर्धारित मानकों के अनुरूप हो रहे तेज कार्य की सराहना की।

₹35.53 करोड़ की लागत से बन रहा आधुनिक अस्पताल

जानकारी के मुताबिक, एनटीपीसी (NTPC) लारा के सीएसआर (CSR) फंड से लगभग 35 करोड़ 53 लाख रुपये की लागत से इस भव्य चिकित्सालय का निर्माण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने स्वयं 7 अप्रैल 2025 को इसका भूमिपूजन किया था और मात्र एक वर्ष के भीतर भवन के चार मंजिलों की ढलाई का कार्य पूर्ण हो चुका है।

वहीं, निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस अस्पताल के पूर्ण होने के बाद यह समूचे क्षेत्र के लिए ‘जीवनरेखा’ साबित होगा। यहां स्थानीय लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी, जिससे उन्हें इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर नहीं भटकना पड़ेगा।

100 बिस्तरों वाला अस्पताल प्रस्तावित 6 मंजिला भवन में स्वास्थ्य सेवाओं का विभाजन इस प्रकार होगा-

↪️ग्राउंड फ्लोर- इमरजेंसी सेवाएं।
↪️प्रथम तल- ओपीडी (15 ओपीडी कक्ष प्रस्तावित)।
↪️द्वितीय एवं तृतीय तल- सामान्य वार्ड।
↪️चतुर्थ तल- आधुनिक आईसीयू (4 यूनिट)।
↪️पंचम तल- हाई-टेक ऑपरेशन थिएटर (4 यूनिट)।
↪️अन्य सुविधाएं- फिजियोथेरेपी, पैथोलॉजी लैब, सीटी स्कैन, डायलिसिस, एक्स-रे, एमआरआई और ईसीजी।


बता दें कि, इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री रामप्रताप सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव, श्री भरत सिंह और श्री कृष्ण कुमार राय उपस्थित रहे।

फिलहाल, इस अवसर पर सरगुजा कमिश्नर श्री नरेंद्र दुग्गा, आईजी श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी निरीक्षण के दौरान मौजूद थे।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment