👇
Chhattisgarh News/दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शातिर बकरा चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों शातिर चोर दुपहिया से रेकी के बाद बकरा चोरी को अंजाम देते थे। सीसीटीवी फुटेज में दोनों दुपहिया से बकरा चोरी कर ले जाते दिखे थे। जिसके बाद उनके खिलाफ कार्यवाही की गई। मामला उतई थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, 25 मार्च को प्रार्थी बन्नी अली (26) निवासी बजरंग चौक ग्राम जोरातराई के द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि 24 मार्च की शाम को अपने बकरों को घर में रखा था। 25 मार्च की सुबह निरीक्षण करने पर दो नग बकरे गायब पाए गए। घर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दुपहिया वाहन में बकरा ले जाते हुए दिखाई दिए हैं।

फिलहाल, रिपोर्ट पर एफआईआर कायम कर पुलिस जांच में जुट गई। विवेचना के दौरान प्राप्त सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रूआबांधा क्षेत्र से आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसमें उन्होंने बकरा चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि चोरी किए गए बकरों को उन्होंने काटकर बेच दिया है, और प्राप्त राशि को खर्च कर दिया है।


















