CG Breaking : खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स का छठवां दिन आज..देखने को मिल रहा खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

रायपुर। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आज छठवां दिन है। देशभर से पहुंचे खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और विभिन्न खेलों में कड़ी प्रतिस्पर्धा जारी है।

वहीं, आज जगदलपुर में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। यह प्रतियोगिता क्रीड़ा परिसर धरमपुरा में सुबह 6:30 बजे से आयोजित की जाएगी। खेलों में कुल 17 विधाओं को शामिल किया गया है, जिनमें अलग-अलग स्पर्धाओं में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

फिलहाल, राजधानी रायपुर में आज आर्चरी, हॉकी और फुटबॉल की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसके अलावा सरगुजा में सुबह 8 बजे से कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment