Raipur Breaking : रायपुर निगम की सामान्य सभा आज..महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

रायपुर। रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा आज आयोजित होगी, जिसमें महापौर मीनल चौबे अपना दूसरा बजट पेश करेंगी। इस वर्ष निगम का बजट लगभग 1600 करोड़ रुपये का अनुमानित है। सभा की शुरुआत एक घंटे के प्रश्नकाल से होगी, जिसमें 22 पार्षदों ने विभिन्न मुद्दों पर सवाल लगाए हैं।

बता दें कि, इनमें से 15 सवाल भाजपा पार्षदों के हैं, जिससे अपने ही दल के पार्षद मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) को घेरते नजर आ सकते हैं। भाजपा के 5 जोन अध्यक्ष भी सवालों के साथ मैदान में हैं। वहीं कांग्रेस और निर्दलीय पार्षद भी शहर विकास से जुड़े अहम मुद्दों को उठा सकते हैं।

वहीं, कांग्रेस द्वारा साइंस कॉलेज चौपाटी पर हुए 9 करोड़ रुपये के खर्च का हिसाब मांगा जाएगा।

दरअसल, सभा में प्रॉपर्टी टैक्स, पानी सप्लाई और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं पर निगम को घेरा जा सकता है। इसके अलावा आवारा कुत्तों की समस्या, कचरा कलेक्शन और गार्डनों की बदहाल व्यवस्था भी सवालों के घेरे में रहेगी। साथ ही तालाब सौंदर्याकरण और अधूरे निर्माण कार्य भी एजेंडे में शामिल हैं। आज के सभा में हंगामे के आसार हैं।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment