पत्थलगांव- कछार NH-43 पर दो बाइकों में जबरदस्त भिड़ंत..शादी की खुशियां मातम में बदलीं..दो युवकों की मौके मौत, अन्य घायल..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

पत्थलगांव/जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत कछार राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइक सवारों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

शादी की खुशियां मातम में बदलीं

हालांकि जानकारी के अनुसार, मृतक गोविंद यादव (अपनी एचएफ डीलक्स बाइक संख्या CG 14 A 4261) अपनी पत्नी और बेटी के साथ फरसाटोली से महेशपुर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान कछार के पास विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में गोविंद की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटी को मामूली चोटें आई हैं और वे सुरक्षित हैं।

लुड़ेग से लौट रहा था दूसरा युवक

वहीं, हादसेे में जान गंवाने वाला दूसरा युवक खेम सागर सिंह सिदार था। वह अपनी प्लेटिना बाइक (संख्या CG 14 HQ 1632) पर लुड़ेग से सामान लेकर कछार की ओर आ रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खेम सागर ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। दोनों परिवारों में इस घटना के बाद से मातम पसरा हुआ है।



पुलिस की कार्रवाई और अपील

दरअसल, घटनाा की सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी की चेतावनी

फ़िलहाल, थाना प्रभारी विनीत पांडे ने आम जनता से अपील की है कि वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि “प्रशासन द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद लोग तेज रफ्तार और बिना हेलमेट के वाहन चला रहे हैं, जो जानलेवा साबित हो रहा है। सुरक्षित सफर के लिए गति सीमा का पालन करें और सीट बेल्ट व हेलमेट को अपनी आदत बनाएं।”

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment