CM साय की महत्वपूर्ण पहल..जशपुर में बनेंगी 5.10 करोड़ की लागत से  दो नई सड़कें..आर्थिक विकास का खुलेगा द्वार..पढ़ें पूरी समाचार

👇

जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर जशपुर जिले के ग्रामीणों को जल्द ही जर्जर रास्तों से मुक्ति मिलने वाली है। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के अंतर्गत जिले की दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण के लिए 5 करोड़ 10 लाख 8 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

बता दें कि, इस निर्णय से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी नई गति मिलेगी।



स्वीकृत की गई कुल 5.20 किलोमीटर लंबी सड़कों का विवरण इस प्रकार है-

सड़क का नाम (स्थान)- लंबाई (किमी)- स्वीकृत राशि

↪️बच्छरांव गंगुटोली से शासकीय स्कूल बच्छरांव तक- 1.00 किमी- ₹ 1,15,53,000

↪️ग्राम बच्छरांव (कुसुमटोली) से बच्छरांव (खुरसागाड़ा) तक- 4.20 किमी- ₹ 3,94,55,000

इन सड़कों के निर्माण से बच्छरांव क्षेत्र के निवासियों को कई बड़े फायदे होंगे-

↪️सुगम शिक्षा- विद्यार्थियों को स्कूल तक पहुंचने में अब कीचड़ और ऊबड़-खाबड़ रास्तों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

↪️बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं- आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं अब गांव तक तेजी से पहुंच सकेंगी।

↪️समय और धन की बचत- बाजार, तहसील और अन्य शासकीय कार्यालयों तक पहुंच आसान होने से ग्रामीणों के समय और परिवहन लागत में कमी आएगी।

आर्थिक विकास का खुलेगा द्वार

दरअसल, सड़क निर्माण से केवल आवागमन ही नहीं सुधरेगा, बल्कि क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। कृषि और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे किसान अपनी उपज को आसानी से मंडियों तक पहुंचा सकेंगे। यह कदम बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और ग्रामीण जनजीवन के स्तर को सुधारने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।

फिलहाल, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण अंचलों में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए संकल्पित है। यह स्वीकृति इसी दिशा में बढ़ाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment