आज गैस किल्लत और मिट्टी तेल आबंटन को लेकर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन..सरकार के खिलाफ जमकर की जाएगी नारेबाजी..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhattisgarh News/रायपुर। रसोई गैस की किल्लत और मिट्टी तेल (केरोसिन) के आबंटन में अनियमितताओं को लेकर आज कांग्रेस रायपुर कलेक्ट्रेट के पास प्रदर्शन करेगी।

जानकारी के मुताबिक, पार्टी कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे से प्रदर्शन शुरू करेंगे। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जाएगी।

वहीं, कांग्रेस का आरोप है कि गैस सिलेंडर की उपलब्धता में कमी और मिट्टी तेल के वितरण में गड़बड़ी के कारण आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

फिलहाल, इस दौरान प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग भी की जाएगी। प्रशासन की ओर से प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment