CG Breaking : CM साय आज रायगढ़ दौरे पर रहेंगे..उत्कल समाज के वार्षिक सम्मेलन में होंगे शामिल..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे।

दरअसल, निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे रायपुर एयरपोर्ट से रायगढ़ के लिए रवाना होंगे, जहां वे उत्कल समाज द्वारा आयोजित वार्षिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाज के लोगों से भी उनकी मुलाकात होने की संभावना है।

फिलहाल, कार्यक्रम के जरिए सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री शाम 4 बजे रायगढ़ से रायपुर लौटेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे लोकभवन में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment