IPL 2026 PBKS vs SRH : पंजाब किंग्स ने टॉस जीता, सनराइजर्स की पहले बल्लेबाजी

🏏

PBKS vs SRH Live Score, IPL 2026: पंजाब किंग्स ने अभी तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें 2 में उसे जीत मिली, जबकि एक धुल गया था. वहीं हैदराबाद ने भी 3 मुकाबले खेले हैं लेकिन उसे सिर्फ 1 में जीत जबकि 2 में हार का सामना करना पड़ा है.
IPL 2026 PBKS vs SRH Live Score: पंजाब किंग्स ने टॉस जीता, सनराइजर्स की पहले बल्लेबाजी
PBKS vs SRH IPL 2026 Live Score: पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच टक्कर
LIVE Cricket Score & Updates
11 Apr 2026 03:06 PM (IST)
PBKS vs SRH Live: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता है और उम्मीद के मुताबिक अपने होम ग्राउंड पर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है.

11 Apr 2026 02:41 PM (IST)
Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad: पंजाब को 4 साल से जीत का इंतजार
पंजाब ने भले ही पिछले सीजन से लगातार अच्छा प्रदर्शन किया हो लेकिन सनराइजर्स के खिलाफ उसे फिर भी जीत नहीं मिली है. दोनों के बीच पिछले 5 मैच SRH ने ही जीते हैं. पंजाब को आखिरी जीत 2022 में मिली थी. तब दोनों के बीच खेला गया पहला मैच तो पंजाब ने जीता था लेकिन अगला मैच हैदराबाद ने जीता था और उसके बाद से हर मैच SRH की झोली में आया है.

11 Apr 2026 02:05 PM (IST)
Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad: किसका पलड़ा भारी?
पंजाब किंग्स ने भले ही चेन्नई और मुंबई जैसी सबसे सफल टीमों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया हो लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उसका रिकॉर्ड बहुत खराब है. दोनों टीमों के बीच कुल 24 मैच खेले गए हैं, जिसमें 17 मुकाबले SRH ने जीते हैं, जबकि 7 मैच ही PBKS की झोली में आए हैं.

PBKS vs SRH Live Score, IPL 2026 Todays Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad Match Updates in Hindi: पिछला मैच बारिश से धुलने के बाद पंजाब किंग्स एक बार फिर एक्शन में लौट आई है. आईपीएल 2026 के 17वें मैच में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने हैं. न्यू चंडीगढ़ में होने जा रहे शनिवार के ‘डबल हेडर’ के इस पहले मैच में पंजाब के पास अपनी जीत के सिलसिले को जारी रखने का मौका है. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पिछले मैच में बारिश के कारण श्रेयस अय्यर की टीम के हाथों से ये मौका छिन गया था. मगर इस बार ऐसी कोई रुकावट आने की आशंका नहीं है. वहीं ईशान किशन की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद को अपनी दूसरी जीत की दरकार है. पिछले मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा था.

Published On – Apr 11,2026 2:04 PM IST

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment