IPL 2026 : राजस्थान का विजय रथ को हैदराबाद ने रोका..जानें कप्तान रियान पराग ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा?

🏏

Sports News/सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2026 के 21वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से शिकस्त दी। SRH की इस जीत में प्रफुल्ल हिंगे का अहम योगदान रहा, जिन्होंने पहले ओवर में ही तीन विकेट चटकाकर कमाल कर दिया।

Riyan Parag: IPL 2026 में 13 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को हराया को 57 रन से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। लेकिन मैच के बाद सबसे ज्यादा चर्चा RR कप्तान रियान पराग के बयान की हो रही है, जिसमें उन्होंने हार के बावजूद टीम का हौसला बनाए रखा। 217 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम महज 9 रन पर 5 विकेट गंवा बैठी। हालांकि इसके बाद डोनोवन फरेरा (69) और रवींद्र जडेजा (45) ने छठे विकेट के लिए 118 रन जोड़कर टीम को कुछ हद तक संभाला, लेकिन आखिरकार राजस्थान रॉयल्स 159 रन पर सिमट गई।

इससे पहले ईशान किशन ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 91 रन ठोके, जिसमें 8 चौके और 6 छक्के शामिल थे। उनकी पारी के दम पर हैदराबाद ने 216/6 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। हेनरिक क्लासेन (40), नितीश रेड्डी (28) और सलील अरोड़ा (24*) ने भी अहम योगदान दिया। गेंदबाजी में प्रफुल हिंगे (4/34) और साकिब हुसैन (4/24) ने चार-चार विकेट लेकर राजस्थान की कमर तोड़ दी।

रियान पराग ने क्या कहा?

मैच के बाद कप्तान रियान ने कहा कि भावनाओं को महसूस करने का ज्यादा समय नहीं है। जिस तरह SRH के गेंदबाजों ने गेंदबाजी की, उसका श्रेय उन्हें जाता है। हमारी तरफ से कुछ गलत आकलन हुए। पिच काफी अच्छी थी। लगा कि दूसरी पारी में गेंदबाजी करना बेहतर होता। नई गेंद के साथ पिच थोड़ी स्टिकी थी और चमक खत्म होने के बाद धीमी हो गई। लेकिन यह सब बाद की बातें हैं, हम बेहतर बल्लेबाजी कर सकते थे।

रियान ने आगे कहा कि प्रफुल्ल हिंगे और साकिब को उन्होंने घरेलू क्रिकेट में ज्यादा नहीं देखा है। साकिब के खिलाफ एक बार खेला था। उन्होंने शानदार गेंदबाजी की। घरेलू दर्शकों का दबाव होने के बावजूद जिस तरह उन्होंने गेंदबाजी की, वह खूबसूरत था। हमने शुरुआत अच्छी की थी, लेकिन कुछ फैसले अलग हो सकते थे। किशन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, इसलिए हमने बिश्नोई पर भरोसा जताया। SRH 30 रन ज्यादा बना गए। 9 रन पर 5 विकेट गिरने के बाद भी 160 तक पहुंचना टीम की गहराई दिखाता है। यह सिर्फ एक झटका है। हम कोलकाता जाएंगे और इससे बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment