साड़ी घोटाला मामला.! खरीदी में 9.7 करोड़ घोटाले का आरोप..महिला कांग्रेस ने फूंका मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का पुतला..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhattisgarh News/सरगुजा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए साड़ी खरीदी में हुए कथित घोटाले के विरोध में आज अंबिकापुर के घड़ी चौक पर महिला कांग्रेस ने महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का पुतला दहन किया। महिला कांग्रेस का आरोप है कि 1.94 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए खरीदी गई साड़ियों में 9.7 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है।



दरअसल कांग्रेसियों ने कहा, खादी ग्रामोद्योग विभाग से खरीदी गई साड़ियां न केवल गुणवत्ताहीन थीं बल्कि 5.5 से 6.3 मीटर की जगह केवल 5 मीटर साड़ी की आपूर्ति की गई। बाजार में 200-250 रुपये की कीमत वाली साड़ियाें की कीमत को 500 रुपये बताकर बांटी गई है।

फिलहाल, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सीमा सोनी ने मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि सप्लाई की गई साड़ियां इतनी छोटी है कि पल्लू तक पूरा नहीं पड़ता। मंत्री लगातार घोटालों के आरोपों से घिरी हुई हैं। मुख्यमंत्री का उन्हें पद पर बनाए रखना दुर्भाग्यपूर्ण है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment