CG News : रायपुर में कलकत्ता-पुणे इंडिगो फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग..जानें क्या है वजह?.पढ़ें पूरी ख़बर

👇

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार को कलकत्ता से पुणे जाने वाली इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जानकारी के मुताबिक एक महिला यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी के तहत फ्लाइट को उतारा गया।

दरअसल, विमान दोपहर लगभग 12 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा। उड़ान के दौरान एक महिला यात्री अचानक बेहोश हो गईं, जिसके बाद विमान चालक दल ने तत्काल मेडिकल सहायता के लिए रायपुर एयरपोर्ट ATC से संपर्क साधा और रायपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग का निर्णय लिया।

ये भी पढ़ें-




फिलहाल, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने विमान के लैंड होते ही महिला यात्री को प्राथमिक सहायता प्रदान की और एम्बुलेंस से आगे के उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। आवश्यक औपचारिकताएं एवं स्थिति सामान्य होने के बाद विमान ने लगभग एक बजे पुनः अपने गंतव्य के लिए उड़ान भरी। एयरपोर्ट प्रशासन ने पूरी प्रक्रिया को त्वरित एवं समन्वित तरीके से संपन्न कराई।

ये भी पढ़ें-

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment