Health Tips : गर्मियों में कौन सी गलतियां स्किन को नुकसान पहुंचाती हैं?आइए एक्सपर्ट से जानें

👇

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों के मौसम में बढ़ते तापमान का असर स्किन पर पड़ सकता है. ऐसे में सही देखभाल न करने पर त्वचा को नुकसान होने का खतरा बढ़ जाता है. आइए जानते हैं कि इस दौरान कौन सी गलतियों से बचना जरूरी है.

गर्मियों का मौसम आते ही तेज धूप, पसीना और बढ़ती गर्मी का असर सबसे पहले हमारी स्किन पर दिखाई देने लगता है. इस दौरान त्वचा ज्यादा सेंसिटिव हो जाती है और बाहरी कारकों का प्रभाव जल्दी दिखने लगता है. तापमान बढ़ने के साथ शरीर में पसीना ज्यादा आता है, जिससे त्वचा पर गंदगी और ऑयल जमा हो सकता है. ऐसे में कई लोगों को टैनिंग, रैशेज, जलन और मुंहासों जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. चूंकि इस समय भी गर्मी का मौसम चल रहा है तो स्किन का ध्यान रखना जरूरी है.

ये भी पढ़ें-



अगर इस मौसम में स्किन की सही तरीके से देखभाल न की जाए, तो ये दिक्कतें और बढ़ सकती हैं. बदलते मौसम के अनुसार स्किन केयर रूटीन में बदलाव करना जरूरी होता है, ताकि त्वचा स्वस्थ और सुरक्षित रह सके. इसलिए जरूरी है कि स्किन से जुड़ी छोटी-छोटी बातों को समझा जाए और सही जानकारी के साथ अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाया जाए.

गर्मियों में कौन सी गलतियां स्किन को नुकसान पहुंचाती हैं?
मैक्स हॉस्पिटल में डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. सौम्या सचदेवा बताती हैं कि गर्मियों में कुछ आम गलतियां स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैं, जैसे धूप में बिना सुरक्षा के निकलना त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है और टैनिंग या जलन की समस्या बढ़ा सकता है. इसके अलावा, दिनभर पसीना आने के बावजूद चेहरा साफ न करना या गलत प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना भी स्किन के लिए हानिकारक हो सकता है.

कई लोग स्किन को बार-बार धोते हैं, जिससे उसका नैचुरल ऑयल कम हो जाता है और त्वचा सूखी या सेंसिटिव हो सकती है. वहीं, पानी कम पीना भी त्वचा की नमी को प्रभावित करता है. ऐसे में ये छोटी-छोटी गलतियां धीरे-धीरे स्किन की सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

ये भी पढ़ें-


स्किन को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें?
गर्मियों में स्किन को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से चेहरा साफ करें और हल्के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें. धूप में निकलते समय सनस्क्रीन लगाना और शरीर को ढककर रखना फायदेमंद होता है.

इसके अलावा, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना और ताजे फल-सब्जियों का सेवन करना भी जरूरी है. हल्का और संतुलित आहार त्वचा को अंदर से स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है.

ये भी जरूरी
गर्मियों में स्किन की देखभाल के साथ-साथ सही लाइफस्टाइल अपनाना भी जरूरी है. ज्यादा देर तक धूप में रहने से बचें और शरीर को ठंडा रखने की कोशिश करें. अगर स्किन से जुड़ी समस्या ज्यादा बढ़ जाए, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर होता है. सही देखभाल और सावधानी से त्वचा को नुकसान से बचाया जा सकता है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment