CRPF कैंप में मचा हड़कंप.! आरक्षक की पेड़ पर फांसी से लटकी मिली लाश..15 साल से थे तैनात..पढ़ें पूरी ख़बर

🇮🇳

Chhattisgarh News/बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में भरनी स्थित सीआरपीएफ कैंप में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पेड़ पर आरक्षक का शव फांसी से लटका मिला. वह शुक्रवार को ड्यूटी के बाद से लापता थे. मृतक की पहचान जयप्रकाश गहिर (33 साल) के रूप में हुई है. वह ओडिसा के बलांगीर जिले के ग्राम करबहाली के निवासी थे. पिछले 15 सालों से वह भरनी स्थित सीआरपीएफ कैंप में पोस्टेड थे. 

दरअसल, सकरी टीआई उमेश साहू ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि जयप्रकाश शुक्रवार सुबह ड्यूटी खत्म करने के बाद कैंप से लापता हो गया था. वह अपने घर भी नहीं पहुंचा. बताया जा रहा है कि घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद वह घर से बाहर निकल गया और फिर वापस नहीं लौटा.


पेड़ पर लटका मिला आरक्षक का शव

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को कुछ लोगों ने भरनी स्थित केंद्रीय विद्यालय के पास एक पेड़ पर आरक्षक का शव फांसी पर लटके होने की सूचना दी. मौके पर तत्काल पुलिस को रवाना किया गया. साथ ही सीआरपीएफ के अधिकारी और जवान भी मौके पर पहुंचे.

फिलहाल, पंचनामा करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है. फिलहाल हर संभावित एंगल से पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment