CM Breaking : CM विष्णुदेव साय आज कई अहम आयोजनों में होंगे शामिल..MP का भी करेंगे दौरा

👇

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न आधिकारिक और निजी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनका दिन व्यस्त कार्यक्रमों से भरा रहेगा, जिसमें छत्तीसगढ़ के साथ-साथ मध्यप्रदेश का दौरा भी शामिल है।

जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 11 बजे मुख्यमंत्री रायपुर के राम मंदिर स्थित महर्षि वाल्मीकि सभागृह में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें-



वहीं, इसके बाद दोपहर लगभग 12 बजे वे मध्यप्रदेश के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री साय मंडला जिले के जेवरा रिपटा पहुंचेंगे, जहां वे पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के निवास पर आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

फिलहाल, दोपहर करीब 3 बजे मुख्यमंत्री का मध्यप्रदेश दौरा पूरा होगा और वे वापस रायपुर लौट आएंगे।

ये भी पढ़ें-

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment