🏏
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 50वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा।
इस संस्करण LSG का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। उसे सिर्फ 2 मुकाबलों में जीत मिली है और 7 मैच में हार का सामना करना पड़ा है।
RCB ने अब तक 9 मुकाबले खेले हैं। 6 मैच में उसे जीत और सिर्फ 3 मुकाबलों में हार मिली है।
आइए मुकाबले से जुड़ी सभी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं।
ये भी पढ़ें-
LSG के खिलाफ RCB का पलड़ा रहा है भारी
↪️IPL के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मुकाबले हुए हैं।
↪️इस दौरान RCB को 5 मैच में जीत मिली है। LSG की टीम सिर्फ 2 मैच अपने नाम करने में सफल हो पाई है।
↪️इस संस्करण दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला होगा। पहले मैच में RCB को 5 विकेट से जीत मिली थी।
↪️IPL 2025 का एकमात्र मुकाबला भी RCB ने 6 विकेट से जीता था। LSG को आखिरी जीत IPL 2024 में मिली थी।
इस संयोजन के साथ नजर आ सकती है LSG
LSG को पिछले मैच में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 6 विकेट से हार मिली थी। हालांकि, उस मैच में टीम की बल्लेबाजी अच्छी रही थी। निकोलस पूरन ने अपना खोया हुआ फॉर्म हासिल किया था।
ऐसे में RCB के खिलाफ मैच में भी उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी।
↪️संभावित एकादश: मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, आवेश खान और प्रिंस यादव।
इस प्लेइंग इलेवन के साथ नजर आ सकती है RCB
RCB को अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
ऐसे में वह LSG के खिलाफ जोरदार वापसी करना चाहेगी। फिलिप सॉल्ट का खेलना LSG के खिलाफ मुश्किल लग रहा है।
ऐसे में जैकब बेथेल ही सलामी बल्लेबाज के रूप में नजर आ सकते हैं।
↪️संभावित एकादश: विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा और जोश हेजलवुड।
ये हो सकते हैं इम्पैक्ट सब्स प्लेयर
↪️RCB: रसिख सलाम डार, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल और वेंकटेश अय्यर। LSG: मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव, शाहबाज अहमद और अब्दुल समद।
कैसा है इकाना स्टेडियम की पिच का मिजाज?
इकाना स्टेडियम की पिच का निर्माण काली मिट्टी से किया गया है। इस पर स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है।
यहां शुरुआत में तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है, लेकिन समय निकलने के साथ-साथ स्पिनर्स हावी होने लगते हैं।
पिछले संस्करण में यहां बल्लेबाजी भी काफी अच्छी हुई थी।
पहले 200+ के स्कोर बनने मुश्किल होते थे, लेकिन अब यहां रन बनते हैं। हाउस्टेट के मुताबिक, मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 173 रन है।
ये भी पढ़ें-
ऐसा रहेगा लखनऊ का मौसम
एक्यूवेदर के अनुसार, 7 मई को लखनऊ का मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना 25 प्रतिशत से ज्यादा है। बारिश नहीं हुई तो अच्छा मैच देखने को मिलेगा।
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर
मार्श ने पिछले 10 मुकाबलों में 146.15 की स्ट्राइक रेट से 323 रन बनाए हैं। RCB के लिए कोहली ने पिछले 10 मैचों में 159.84 की स्ट्राइक रेट से 422 रन बनाए हैं।
रजत के बल्ले से पिछले 10 मैच में 283 रन निकले हैं।
गेंदबाजी में प्रिंस ने पिछले 9 मैच में 13 विकेट चटकाए हैं। मोहसिन के नाम 5 मैच में 10 विकेट है।
RCB के लिए भुवनेश्वर ने पिछले 9 मैच में 11 विकेट लिए हैं।
कब और कहां देखें मुकाबला?
LSG और RCB के बीच यह मुकाबला 7 मई को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।


















