Health Tips : स्वाद के चक्कर जरूरत से ज्यादा खा रहे हैं आप ? तो जान लीजिए ओवरईटिंग के 6 भारी नुकसान

जन जन तक संदेश न्यूज़/गजाधर पैंकरा

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। स्वाद के चक्कर में कई बार हम अपनी प्लेट में जरूरत से ज्यादा खाना भर लेते हैं। पार्टी-फंक्शन हो या फिर घर का खाना,ऐसे कई मौकों पर हम थोड़ा ज्यादा खाने से खुद को रोक नहीं पाते। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही आदत आपके शरीर के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन सकती है?

अगर आप भी बिना भूख के बार-बार खाते हैं या स्वाद के चक्कर में भर-भरकर खा लेते हैं, तो आइए जानते हैं इसके कुछ साइड इफेक्ट्स के बारे में।

मोटापे का खतरा

टेस्टी खाना अक्सर वजन बढ़ने का कारण बनता है। जब शरीर को जरूरत से ज्यादा कैलोरी मिलती है, तो इससे मोटापा बढ़ना तय है। शरीर में ज्यादा चर्बी जमा होने से रोकने के लिए कार्बोहाइड्रेट और फैट से भरपूर चीजें खाने से पहले लीन प्रोटीन और कमस्टार्च वाली सब्जियां खानी चाहिए।

हार्ट हेल्थ पर असर

अगर आपको ओवरईटिंग की आदत है, तो इससे हार्ट हेल्थ को नुकसान हो सकता है। इससे दिल की बीमारियों, डायबिटीज और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही, ब्लड प्रेशर भी प्रभावित हो सकता है।

पेट से जुड़ी परेशानियां

ओवरईटिंग करने से पेट पर दबाव पड़ता है, जिससे अपच, गैस, एसिडिटी, और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हम अक्सर ऑयली, स्पाइसी और अनहेल्दी फैट्स से भरपूर फूड्स ज्यादा खाना पसंद करते हैं, जिससे पाचन पर असर पड़ता है।

ब्रेन फंक्शन पर असर

स्ट्रेस में अक्सर हम जरूरत से ज्यादा खाना खा लेते हैं, जो पेट ही नहीं, बल्कि दिमाग के लिए भी हानिकारक हो सकता है। अगर आप ओवरईटिंग करते हैं, तो इसके कारण वजन बढ़ता है, जिससे याददाश्त भी कमजोर हो सकती है।

नींद पर असर

ज्यादा खाने के बाद कुछ लोगों को थकान महसूस होती है। इसका एक बड़ा कारण रिएक्टिव हाइपोग्लाइसीमिया है, जो खाने के तुरंत बाद आपके ब्लड शुगर लेवल को गिरा देता है। जिससे नींद आना, सुस्ती, दिल की धड़कने तेज होना और सिरदर्द जैसी समस्या होती है।

उल्टी और मतली महसूस होना

जरूरत से ज्यादा खाने से उल्टी, मतली और अपच जैसी परेशानियां हो सकती हैं। इसके कारण आपको असहज महसूस भी हो सकता है, जिससे दिनभर की प्रोडक्टिविटी कम हो सकती है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment