
जन जन तक संदेश न्यूज़/गजाधर पैंकरा
Chhattisgarh News/रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे, जहां 11.30 बजे से विभागीय बैठकों में शामिल होंगे.
वहीं, दोपहर 1.30 से 2.30 बजे तक वे कार्यालयीन कार्यों में व्यस्त रहेंगे.

दरअसल, इसके बाद 2.35 बजे सीएम खरोरा के लिए रवाना होंगे. जहां वे 3 बजे आयोजित सीएम ट्रॉफी ऑल इंडिया फुटबॉल चैंपियनशिप कार्यक्रम में शामिल होंगे.
फिलहाल, शाम 4.15 बजे तक मुख्यमंत्री मंत्रालय लौटेंगे और विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे. शाम 7.30 बजे वे सीएम हाउस लौटेंगे.


















