👇
Chhattisgarh News/रायपुर. पेट्रोल-डीजल फिर महंगा हो गया है. तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी की है. पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 महंगा हो गया है. तेल कंपनियों ने 10 दिन में चौथी बार पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी की है।
बता दें कि, इस तरह 10 दिन में पेट्रोल और डीजल लगभग 8 रुपये महंगा हो गया है. रायपुर में बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत ₹108.6 हो गई है. डीजल की कीमत ₹101.32 रुपये पहुंच गई है.
वहीं, इससे पहले 15 मई को पेट्रोल-डीजल के दाम 3-3 रुपए बढ़े थे. दूसरी बार में 90-90 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए थे. इससे पहले पेट्रोल के दाम 87 पैसे और डीजल के दाम 91 पैसे बढ़े थे.


















