खूबसूरत सास पर दिल हारा दामाद..घर से भगाकर रचाई शादी..परिवार वालों से Video में मांगा आशीर्वाद

👇

Kanpur Dehat news: अलीगढ़ की चर्चित सास-दामाद लव स्टोरी के बाद अब कानपुर देहात से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। एक युवक अपनी सास की खूबसूरती पर इस कदर फिदा हुआ कि उसने अपनी पत्नी को छोड़ दिया है।

बता दें कि, सास और दामाद ने कोर्ट पहुंचकर शादी भी रचा ली। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपनी शादी का ऐलान किया। जब इस पर विवाद बढ़ने लगा तो दोनों फरार हो गए।



एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे दोनों

जानकारी के मुताबिक, यह मामला कानपुर देहात के अकबरपुर इलाके का बताया जा रहा है। दरअसल, बेटी की शादी होने के बाद दामाद का अपने ससुराल काफी में आना-जाना था। इसी दौरान उसकी सास के साथ बातचीत बढ़ी और दोनों धीरे-धीरे एक-दूसरे को पसंद करने लगे। समय के साथ दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। परिवारवालों को इसके बारे में कुछ पता नहीं लगा।

ज्ञात हो कि दोनों ने न अपने घरवालों की सोची, न समाज और अपने रिश्तों की परवाह की और एक साथ जीवन बिताने का फैसला कर लिया। एक दिन दोनों अचानक घर से गायब हो गए। घर छोड़ने के बाद दोनों ने कोर्ट में जाकर कानूनी रूप से शादी कर ली।



पोस्ट वायरल होते ही मचा हड़कंप

वहीं, दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह कह रहे हैं कि ये फैसला उनकी अपनी इच्छा से लिया गया है। दोनों ने लोगों से उनके रिश्ते को स्वीकार करने और आशीर्वाद देने की भी अपील की।

दरअसल, सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होते ही परिजनों के होश उड़ गए। इस मामले की गांव में चर्चाएं शुरू हो गई।



अलीगढ़ के सास-दामाद की लव स्टोरी ने बटोरी थी चर्चाएं

फिलहाल, इससे पहले अलीगढ़ से भी सास-दामाद का ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। राहुल नाम का एक युवक अपनी सगाई के कुछ दिन बाद ही होने वाली सास के साथ भाग गया था। यह घटना तब सामने आई थी जब शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, लेकिन युवक अपनी मंगेतर की मां को ही भगा ले गया और दोनों कई महीनों तक फरार रहे थे।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment