न घर के,न घाट के.! रॉन्ग नंबर से शुरू हुई प्रेम-कहानी..पति और बच्चों को छोड़ प्रेमी संग भागी महिला..अब सड़कों पर गुजार रही जिंदगी

👇

बिहार। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सात साल पहले आए सिर्फ एक ‘रॉन्ग नंबर’ ने कई हंसते-खेलते परिवारों की जिंदगी को पूरी तरह तबाह और बर्बाद कर दिया।

हालांकि, जिस प्रेमी की खातिर एक मां ने अपने पति और दो मासूम बच्चों को छोड़ दिया था, आज उसी प्रेमी ने बेरहमी से मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया है। अब वह ‘न घर की रही,न घाट की’ रही। तीन बच्चों की मां खुशबू देवी आज इस कड़वी हकीकत के साथ खुली सड़कों और रेलवे स्टेशनों पर रात गुजारने को विवश है।



वहीं, पीड़ित महिला खुशबू कुमारी ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। उसने बताया कि उसकी पहली शादी करीब 12 साल पहले जहानाबाद के ही रहने वाले संतोष तिवारी नाम के युवक से हुई थी। शादी के शुरुआती 5 साल दोनों ने बेहद सुखमय और खुशहाल जिंदगी व्यतीत की। इस दौरान खुशबू ने दो बेटों और एक बेटी को जन्म दिया। परिवार में सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन इसी बीच साल 2019 में खुशबू के मोबाइल पर आए एक अनजान कॉल ने उसकी पूरी हंसती-खेलती दुनिया को उजाड़ कर रख दिया।

महिला के अनुसार, शुरुआत में उसने इसे सिर्फ एक रॉन्ग नंबर समझकर फोन काट दिया था। लेकिन फोन करने वाला युवक लगातार उसे कॉल करता रहा। पहले तो खुशबू ने उसे कई बार फटकार लगाई और गाली-गलौज भी की, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। फोन करने वाले युवक की पहचान बिहार के मोतीपुर थाना क्षेत्र के सिंघेला निवासी मनु शर्मा के रूप में हुई, जो दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। बातों-बातों में दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए और प्यार का यह परवान इस कदर चढ़ा कि महिला को अपने बच्चों का मोह तक नहीं रहा।

दरअसल, साल 2019 में जब दोनों की नजदीकियां हद से ज्यादा बढ़ गईं, तो मनु शर्मा ने खुशबू को दिल्ली भाग आने के लिए पैसे भेजे। खुशबू ने एक आत्मघाती कदम उठाते हुए अपने पति और दो बड़े बच्चों को पीछे छोड़ दिया और अपनी गोद में महज 6 महीने के सबसे छोटे बेटे को लेकर ससुराल से फरार हो गई। वह जहानाबाद स्टेशन पहुंची और वहां से ट्रेन पकड़कर सीधे दिल्ली अपने प्रेमी के पास पहुंच गई। दिल्ली पहुंचने के बाद दोनों ने एक मंदिर में जाकर शादी रचा ली और पति-पत्नी की तरह रहने लगे। इस दूसरी शादी से भी दोनों को एक और बेटा हुआ।



फिलहाल, खुशबू को लगा था कि उसकी जिंदगी अब संवर गई है, लेकिन समय बदलते ही प्रेमी मनु शर्मा का असली चेहरा सामने आ गया। कुछ समय बीतने के बाद मनु ने खुशबू को अपने साथ रखने से साफ इनकार कर दिया और उसके साथ आए दिन मारपीट करने लगा। हद तो तब हो गई जब उसने खुशबू को बुरी तरह पीटकर घर से बेघर कर दिया। अब बेसहारा हो चुकी खुशबू ने इस पूरे मामले को लेकर मोतीपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है। न्याय के लिए भटक रही खुशबू आज अपने बच्चों के साथ सड़कों पर जिंदगी काटने को मजबूर है, और उसकी यह दास्तां आधुनिक दौर में सोशल मीडिया और रॉन्ग नंबर के चक्रव्यूह में फंसकर बर्बाद होती शादियों का एक जीता-जागता उदाहरण बन गई है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment