21 June Ka Love Rashifal : आज कपल्स खूबसूरत पलों को एंजॉय करेंगे..सिंगल प्यार का इजहार करने में बिल्कुल भी देरी न करें

❣️

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)

अपने सुना होगा ‘प्यार का रास्ता पेट से होकर जाता है’ यह हक़ीक़त है। आज इसे ट्राइ करें। साथी के लिए उनके मनपसंद भोजन को तैयार करें। उसमें बहुत सारा प्यार उड़ेलें।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) 

आज साथी गाने के जरिए आपसे अपना प्यार जाहिर करेंगे। ये देखकर मन को खुशी मिलेगी। सिंगल का अकेलापन थोड़ा चिंता का कारण बनेगा।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) 

जो लोग काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, वो अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के बारे में सोचेंगे। शादीशुदा कपल्स एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। सिंगल एक्स को दूर से निहारते रहेंगे।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) 

आज ज्यादा काम की वजह से पार्टनर आप पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, मन थोड़ा निराश रहेगा। सिंगल क्रश के सामने इजहार करने में बिल्कुल भी देरी न करें।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)

आज पूरे रोमांस करने के मूड में रहेंगे लेकिन साथी आप की इस इच्छा को पूरा करने में असमर्थ रहेंगे। पार्टनर की हर बात में रोक-टोक करने की आदत रिश्ते को कमजोर कर सकती है। सिंगल क्रश को ख्यालों में महसूस करेंगे।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) 

आज पुरानी बातों को भूलकर पार्टनर आपके साथ एक नई शुरुआत करेंगे। अन्य पार्टनर के साथ प्यार के मीठे पल बिताएंगे। सिंगल सारा दिन बस क्रश के ख्यालों में डूबे रहेंगे।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)

कपल्स खूबसूरत पलों को एंजॉय करेंगे। एक दूसरे को पहले से बेहतर समझने लेगेंगे। सिंगल के सपनों में आकर कोई उनकी रातों की नींद उड़ा सकता है।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) 

साथी से मनचाहा सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप खुद को फिजिकली स्ट्रांग महसूस करेंगे। लव लाइफ सामान्य रहेगी। सिंगल के प्रपोज़ करने के लिए दिन अच्छा रहेगा।   

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)

आज मौसम की गर्मी की तरह ही प्यार की गर्मी भी पार्टनर के सिर चढ़कर बोलेगी। इस मौके का भरपूर लाभ उठाएंगे। सिंगल अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें, सामने वाले को कोई बात बुरी लग सकती है।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)

साथी और आप चाहे दो जिस्म एक जान हों लेकिन उन्हें स्पेस दें। हर बात में पूछताछ, टोकाटाकी या शक करना अच्छी बात नहीं है। उनके प्रति सम्मान की भावना रखें।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope)

आज शादीशुदा जातकों के बीच किसी बात को लेकर मन-मुटाव चलता रहेगा। अन्य साथी के साथ रोमांस करने का मौका ढूढेंगे। सिंगल का मन न चाहते हुए भी किसी के ऊपर आ जाएगा।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)

आज साथी से कोई स्पेशल सरप्राइज मिल सकता है, जो किसी हसीन ख़्वाब से कम नहीं होगा। आपके दिल ने जो सतरंगी सपने देखे थे, वो हकीकत बनकर सामने होंगे।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment