21 June Ka ‘Good Luck’ Rashifal : आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी..प्रेम संबंधों में आ रहे तनाव दूर हो सकते हैं..जानें शुभ संकेत और उपाय

👇

Aaj Ka Good Luck (21st June 2026): 21 जून 2026 का दिन वैदिक ज्योतिष के अनुसार कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। ग्रहों की स्थिति के प्रभाव से कुछ राशियों को धन लाभ, कुछ को करियर में सफलता और कुछ को पारिवारिक सुख प्राप्त होने के संकेत हैं। आइए जानते हैं 12 राशियों का आज का गुडलक और भाग्य बढ़ाने के विशेष उपाय।

मेष: आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। धन लाभ होने के आसार हैं। घर में सुख समृद्धि आयेगी। मानसिक तनाव दूर होंगे।
उपाय: फ्रूटी जूस बच्चों को दान दें।

वृषभ: आज मन विचलित रह सकता है। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें। सेहत के लिहाज से थोड़ी सावधानी बरतनी होगी।
उपाय: केले गणेश जी को चढ़ाएं।

मिथुन: आपकी आय में वृद्धि होगी। बॉस का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम संबंधों में आ रहे तनाव दूर हो सकते हैं।
उपाय: तुलसी पत्र विष्णु जी को चढ़ाएं।

कर्क: आज आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होगा। नया काम शुरू करने की सोच सकते हैं लेकिन सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत है।
उपाय: राम चरित्र मानस का पाठ करें।

सिंह: वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। बेबी के लिए ट्राई कर रहे कपल्स को गूड न्यूज मिल सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी तो होगी लेकिन आमदन भी अच्छी होगी।
उपाय: नेत्रहीन व्यक्तियों को भोजन कराएं।

कन्या: आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।
उपाय: किन्नरों को पुष्प माला भेंट करें।

तुला: आज का दिन मिला-जुला फल देने वाला है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा लेकिन धन मामलों में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी।
उपाय: काला नमक गऊ को डालें।

वृश्चिक: पार्टनर के साथ चल रहा झगड़ा समाप्त होगा। कोई आपको धोखा दे सकता है इसलिए संभलकर रहे। मित्रता से फायदा मिलेगा।
उपाय: मन्दिर में बताशे चढ़ाएं।

धनु: आज का दिन आपके लिए विशेष फलदायी रहेगा। करियर में उन्नति होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से चल रही परेशानियां समाप्त होंगी।
उपाय: शिव स्त्रोत्र पढ़ें।

मकर: किसी खास व्यक्ति से चल रहा झगड़ा खत्म होगा। मन शांत रहेगा। यात्राएं ज्यादा करनी पड़ सकती है लेकिन खर्चों में काफी ज्यादा बढ़ोतरी होगी।
उपाय: शनि चालीसा का जाप करें।

कुंभ: प्रेम के मामलों में सफलता मिलने के आसार हैं। परिवार वालों का साथ मिलेगा। विदेश जाने का मौका मिल सकता है।
उपाय: सूर्य देव को प्रणाम करें।

मीन: कष्टदायक समय पर विराम लगेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। स्वास्थ्य की तरफ ज्यादा अलर्ट रहें, बाहर का खाना न खाएं।
उपाय: दादा जी को सफेद वस्त्र भेंट करें।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment