16 साल के नाबालिग पड़ोसी की दरिंदगीपन..एक नहीं दो नाबालिग सगी बहनों के साथ किया दुष्कर्म..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhattisgarh Crime News/दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में दो बहनों के साथ दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है, जहां 16 साल के नाबालिग पड़ोसी ने 7 और 9 साल की बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। वही छावनी थाना पुलिस ने शिकायत के बाद नाबालिग को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे दुर्ग के बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।



दरअसल, भिलाई के शास्त्री नगर कैम्प 2 में 16 साल के नाबालिग ने दो नाबालिग सगी बहनों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना की जानकारी जैसे ही नाबालिग बच्चियों के माता-पिता को लगी। उन्होंने तुरंत छावनी थाना में शिकायत दर्ज कराई है।



दरअसल, छावनी थाना प्रभारी के अनुसार, दोनों बच्चियां अपने पड़ोसी के घर रोज खेलने जाया करती थी, लेकिन 2 जुलाई को अचानक 16 साल के नाबालिग ने बच्चियों को बहला फुसलाकर उनसे दुष्कर्म किया। बच्चियां जब घर लौटी वह डरी सहमी नजर आई। मां ने जब कारण पूछा तो वह भी हैरान रह गई।

फिलहाल, बच्चियों ने बताया कि पड़ोसी बालक ने उनके साथ गंदी हरकत की है, जिसके बाद माता-पिता ने छावनी थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बच्चियों के मेडिकल जांच में घटना सत्य पाए जाने पर आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया, जिसके बाद उसे बाल संप्रेक्षण गृह दुर्ग भेज दिया गया।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment