👇
Malaria Symptoms: मलेरिया होने पर केवल बुखार ही नहीं बल्कि 5 लक्षण ऐसे भी हैं, जिनको आपको गलती से भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, वरना दिक्कतें काफी ज्यादा बढ़ भी सकती है.
Malaria Symptoms: मानसून का मौसम अपने साथ ठंडक तो लाता ही है बल्कि इसी मौसम में मच्छरों से फैलने वाली कई बीमारियों का खतरा भी तेजी से बढ़ जाता है और इसकी चपेट में भी कई सारे लोग आ जाते हैं. इनमें मलेरिया सबसे आम और गंभीर बीमारियों में से एक है, जिससे काफी लोग गुजरते हैं. अक्सर लोग मलेरिया को सिर्फ तेज बुखार से जोड़कर देखते हैं, लेकिन ये सब काफी नहीं होता है. यह बीमारी कई अन्य संकेत भी देती है जिन्हें अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं और भी काफी गंभीर कई बीमारियों के शिकार हो जाते हैं. समय रहते पहचानना बेहद जरूरी है, वरना ठीक से इलाज होना काफी ज्यादा मुश्किल भी हो सकता है. आइए आपको इसके लक्षणों के बारे में बताते हैं.
मलेरिया के लक्षण
1. लगातार सिरदर्द
बरसात के मौसम में मलेरिया काफी तेजी से फैलता है अगर आप इसे नहीं पहचान पा रहे हैं, तो इसका लक्षण ये भी है कि इसके होने पर आपको लगातार सिरदर्द भी आपको हो सकता है. सामान्य दवा लेने के बाद भी आराम नहीं मिल रहा, तो आपको इसको हल्के में नहीं लेना चाहिए.
2. मतली और उल्टी
मलेरिया होने पर आपको मतली और उल्टी जैसा काफी ज्यादा लगेगा और आपको ऐसा बार-बार होगा. कुछ मरीजों में मलेरिया की वजह से बार-बार जी मिचलाना, उल्टी होना या भूख कम जैसी दिक्कतें काफी ज्यादा होती है इसलिए आपको इसको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
3. कमजोरी और थकान
मलेरिया होने पर कमजोरी और थकान जैसी दिक्कत आपको काफी ज्यादा होने लग जाएगी. अगर बिना ज्यादा मेहनत किए ही लगातार थकान महसूस हो रही है, तो आपको इसको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, वरना दिक्कतें बढ़ सकती है.
4. तेज ठंड लगना
मलेरिया के मरीजों को तेज ठंड लगना जैसी दिक्कत काफी ज्यादा महसूस हो सकती है और कुछ लोग इसको आम चीजें सोचकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ऐसी चीजें हमारे ऊपर ही भारी पड़ सकती है.
5. शरीर और मांसपेशियों में तेज दर्द
अगर आपको मलेरिया होगा, तो आपके शरीर और मांसपेशियों में तेज दर्द होना काफी ज्यादा शुरू हो सकता है. जोड़ों में अकड़न और मांसपेशियों में भारीपन महसूस आपको हो सकता है, तो ये मलेरिया का लक्षण हो सकता है.
डिस्क्लेमर:
यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. janjantaksandesh.com इसकी पुष्टि नहीं करता है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. अगर आपको कोई बीमारी है या सेहत से जुड़ी कोई समस्या है, तो कुछ भी अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें. हर इंसान की सेहत अलग होती है, इसलिए असर भी अलग हो सकता है.


















