GK: फ्लाइट में किसी की मौत हो जाए तो लाश कहां रखी जाती है? नियम जानकर चौंक जाएंगे

👇

General Knowledge: फ्लाइट में किसी की मौत हो जाए तो एयरलाइन कंपनी डेड बॉडी कहां रखती है? चलिए आपको नियम के बारे में बताते हैं…

प्लेन में किसी की मौत हो जाए, तो आगे क्या होता है?

कभी आपके मन में ये सवाल आया है कि अगर फ्लाइट में किसी की मौत हो जाए, तो उस शख्स की लाश कहां जाती है? आइए जानते हैं नियम क्या कहते हैं?

मौत होने के बाद पहला कदम क्या उठाया जाता है?

International Air Transport Association के नियमों के अनुसार, सबसे पहले क्रू यात्री की मौत की पुष्टि करता है. उसके बाद शव को संभालने की प्रक्रिया शुरू की जाती है.

मृत्यु के बाद शव को कैसे रखा जाता है?

आमतौर पर शव को बॉडी बैग में रखा जाता है. अगर बैग न हो तो कंबल से ढककर इस तरह रखा जाता है कि मृतक की गरिमा बनी रहे और यात्रियों को कम परेशानी हो.

अगर सीट खाली होती है, तो वहां भी रख सकते हैं?

अगर खाली सीट हो, तो शव को वहां शिफ्ट किया जाता है. वरना उसी सीट पर बेल्ट लगाकर बैठाया जाता है या गैले जैसी जगह पर रखा जाता है, जहां कम नजर आए.

कार्गो में क्यों नहीं रख सकते हैं शव

शव को कार्गो होल्ड में नहीं रखा जाता. क्योंकि वहां तक पहुंचना मुश्किल होता है और उड़ान के दौरान यह सुरक्षित या व्यावहारिक नहीं माना जाता.

क्या फ्लाइट डायवर्ट भी होती है?

मौत को मेडिकल इमरजेंसी नहीं माना जाता. इसलिए पायलट आमतौर पर फ्लाइट को गंतव्य तक जारी रखते हैं, जब तक कोई बड़ा खतरा न हो.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment