🏏
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने लॉर्ड्स में खेले गए ऐतिहासिक टेस्ट मैच में इंग्लैंड को एकतरफा अंदाज में हरा दिया. इस जीत में प्लेयर ऑफ द मैच क्रांति गौड़ को चुना गया.
लॉर्ड्स टेस्ट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को एकतरफा अंदाज में 270 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया क्योंकि ये लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर पहला महिला टेस्ट मैच था और उसमें भारत को जीत मिली.
भारत की जीत की स्क्रिप्ट तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने लिखी, जिन्होंने पहली पारी में महज 37 रन देकर 5 विकेट झटके. यही नहीं दूसरी पारी में वो 2 विकेट अपने नाम करने में कामयाब रहीं.

क्रांति गौड़ को प्लेयर ऑफ द मैच हासिल हुआ और वो लॉर्ड्स टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच हासिल करने वाली पहली महिला खिलाड़ी और पांचवीं भारतीय बनीं।
क्रांति से पहले 1979 में दिलीप वेंगसरकर, 1982 और 1986 में कपिल देव, 2014 में ईशांत शर्मा, 2021 में केएल राहुल लॉर्ड्स टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच बने हैं. अब क्रांति गौड़ ने ये मुकाम हासिल किया है।
11 साल बाद कोई गेंदबाज लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर प्लेयर ऑफ द मैच जीता है. ईशांत शर्मा के बाद क्रांति गौड़ ने ये कारनामा दोहराया है. क्रांति के करियर का ये दूसरा ही टेस्ट मैच था और उन्होंने इतनी जल्दी ये कमाल कर दिखाया है. विराट-रोहित और सचिन अपने करियर में ये कमाल नहीं कर सके।


















