👇
mango seed hair mask for grey hair: अगर आप केमिकल हेयर डाई की बजाय प्राकृतिक उपाय अपनाना चाहते हैं, तो आम की गुठली से बना हेयर मास्क एक आसान घरेलू विकल्प हो सकता है. हालांकि, इसके फायदे को लेकर वैज्ञानिक प्रमाण सीमित हैं.
तेजी से सफेद हो रहे हैं बाल–
आज कुछ परेशानी तेजी से बढ़ती जा रही हैं, जिनमें से एक है बालों का सफेद होना. पहले एक उम्र बाद बालों का पकना शुरू होता, लेकिन आज के समय कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद होने लगे हैं. युवा इसकी गिरफ्त में तेजी से आ रहे हैं.

आम की गुठली आएगी काम-
इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, जैसे स्ट्रेस, प्रदूषण, खराब खान-पान, हार्मोनल असंतुलन और केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स आदि. ऐसे में इन सफेद बालों को देखकर शर्मिंदगी महसूस होती है. इन सफेद बालों को काला करने के लिए हम महंगी डाई या केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आप आम की गुठली की मदद से भी बालों को काल कर सकते हैं.
हो सकते हैं ये कारण-
किसी भी ट्रीटमेंट से पहले एक बार आम की गुठली का प्राकृतिक हेयर मास्क जरूर आजमाएं, यह घरेलू उपाय बालों को मजबूत बनाता है, नए सफेद बालों को कम करने में मदद कर सकता है और बालों की नैचुरल ब्लैक कलर को बनाए रखता है. दरअसल में आम की गुठली में विटामिन A, C, E, एंटीऑक्सीडेंट्स, फैटी एसिड और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं, ये बालों की जड़ों को पोषण देते हैं, मेलेनिन प्रोडक्शन को सपोर्ट करते हैं, स्कैल्प की सूजन कम करते हैं और बालों का झड़ना भी रोकते हैं.
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत-
इस हेयर मास्क को बनाना बेहद आसान है. इसके लिए आपको 2-3 आम की गुठलियां (सूखी हुई), 2 चम्मच नारियल तेल या जैतून तेल, 1 चम्मच शहद (ऑप्शनल), 1/2 कप दही या आंवला पाउडर चाहिए होगा. सबसे पहले आम की गुठलियों को अच्छी तरह धोकर धूप में 2-3 दिन सूखने दें, सूखने के बाद इन्हें पीसकर बारीक पाउडर बना लें. 2-3 चम्मच गुठली पाउडर लें, उसमें गर्म नारियल तेल मिलाकर पेस्ट जैसा बना लें, शहद और दही मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें, अब आपका मास्क बनकर तैयार है.
कैसे लगाएं?
इस मास्क को आपको बस बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाना है, खासकर जड़ों पर मसाज करें. 45 मिनट से 1 घंटे तक रखें, ध्यान रखें कि हेयर मास्क लगाने के बाद शावर कैप लगा लें. हल्के गुनगुने पानी और सल्फेट-फ्री शैंपू से धो लें, ऐसा आपको सप्ताह में 1-2 बार करना है. लगातार 4-6 हफ्ते इस्तेमाल करने पर अच्छे नतीजे दिख सकते हैं.
ये भी करें ट्राई-
ध्यान रखें कि पहली बार लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. बेहतर नतीजों के लिए रोजाना आंवला, Curry leaves, गुड़ और हरी सब्जियां खाएं. रोजाना योग और मेडिटेशन करें. बालों को केमिकल ट्रीटमेंट (स्ट्रेटनिंग, कलरिंग) से दूर रखें. अच्छी नींद लें और पर्याप्त पानी पिएं. अगर सफेद बाल बहुत तेजी से बढ़ रहे हों तो डॉक्टर से थायरॉइड या विटामिन B12 की जांच करवाएं.


















