संसद का मानसून सत्र आज से शुरू..पीएम मोदी का संबोधन संभव..हंगामे के आसार..पढ़ें पूरी समाचार

👇

Parliament Monsoon Session 2026: नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र आज (20 जुलाई) से शुरू हो रहा है। सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन के हंस द्वार पर मीडिया को संबोधित कर सकते हैं। उनके संबोधन में सरकार की प्राथमिकताओं और मौजूदा मुद्दों पर प्रतिक्रिया देखने को मिल सकती है। यह सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त, 2026 तक चलेगा। इस दौरान सरकार कई अहम विधेयक पेश कर सकती है, जबकि विपक्ष महंगाई, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था और अन्य जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 13 अगस्त के बाद सत्र स्थगित किया जाएगा।



रिजिजू की विपक्ष से अपील, हंगामे नहीं सार्थक चर्चा से चले संसद

वहीं, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मानसून सत्र से पहले सभी विपक्षी दलों से संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने की अपील की। सर्वदलीय बैठक के बाद उन्होंने कहा कि सदन में हंगामा करने से किसी भी दल को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, इसलिए सभी दल सरकार के विधेयकों पर सार्थक चर्चा कर सहयोग करें।


दरअसल, रिजिजू ने कहा कि छोटे दलों ने अधिक समय की मांग की है और यदि सदन बिना व्यवधान चलेगा तो सभी को अपनी बात रखने का पर्याप्त अवसर मिलेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार किसी भी विधेयक को अचानक नहीं लाएगी और सभी दलों को पहले से जानकारी दी जाएगी।

फिलहाल, तृणमूल कांग्रेस से अलग हुए 20 सांसदों के समूह (एनसीपीआई) को बैठक में बुलाने के फैसले का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि इतने सांसदों को बैठक से बाहर नहीं रखा जा सकता। विपक्ष के सांकेतिक बहिर्गमन को उन्होंने उनका अधिकार बताया। रीजीजू ने कहा कि देश की जनता चाहती है कि संसद चले और सत्र के दौरान फिलहाल आठ विधेयकों पर चर्चा प्रस्तावित है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment