जशपुर जिले के ग्राम कोकियाखार मार्ग को लेकर कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप, विधायक गोमती साय की छवि खराब करने का प्रयास.,: भाजपा नेता सुनील अग्रवाल

👇

पत्थलगांव/जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोकियाखार मार्ग को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो के संबंध में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुनील अग्रवाल ने कांग्रेसी अमित पाण्डे पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

वहीं, सुनील अग्रवाल ने कहा कि अमित पाण्डे द्वारा ग्राम कोकियाखार मार्ग का वीडियो बनाकर लोगों के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राम कोकियाखार से आमाकोना मार्ग का निर्माण कार्य पहले ही वर्ष 2024-25 के बजट में शामिल किया जा चुका है तथा इसकी प्रशासकीय स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है।

दरअसल, उन्होंने बताया कि इस सड़क निर्माण की स्वीकृत लागत 4 करोड़ 69 लाख रुपये है। वर्तमान में क्षेत्र में लगातार हो रही झमाझम बारिश के कारण निर्माण कार्य अस्थायी रूप से प्रभावित हुआ है। मौसम अनुकूल होते ही निर्माण कार्य पुनः शुरू कर दिया जाएगा।

फिलहाल, सुनील अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता तथ्यों को छिपाकर जनता को भ्रमित करने और क्षेत्र की विधायक श्रीमती गोमती साय की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि सड़क निर्माण की पूरी प्रक्रिया नियमानुसार आगे बढ़ रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भ्रामक प्रचार पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक एवं तथ्यात्मक जानकारी पर ही विश्वास करें।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment