ब्लू वॉटर हादसे में अब तक नहीं मिला आदिल का शव.! 72 घंटे से पानी के अंदर हो रही तलाश, पर नहीं मिल रही कोई सुराग..पढ़ें पूरी ख़बर

🇮🇳

Chhattisgarh News/रायपुर। ब्लू वाटर पार करने की शर्त पर बुधवार शाम डूबे आदिल का शव शनिवार सुबह तक नहीं मिल पाया है. गुरुवार-शुक्रवार को असफल प्रयास के बाद शनिवार को एक बार फिर से एसडीआरएफ ने फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया है. इस दौरान एनडीआरएफ की टीम भी मौजूद है.

बता दें कि आदिल बुधवार शाम को अपने दोस्तों के साथ ब्लू वाटर घूमने पहुंचा था. इसी दौरान पानी में तैरने को लेकर दोस्तों के बीच शर्त लगी, जिसके बाद वह पानी में उतरा, लेकिन गहरे पानी में जाने के बाद वापस बाहर नहीं आ सका.


दरअसल, युवक के डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ SDRF और NDRF की टीम मौके पर पहुंचकर तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन बताया जा रहा है कि पानी की गहराई ज्य़ादा होने की वजह से उसके शव को तलाशने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

फिलहाल, राजधानी रायपुर से सटे ब्लू वाटर में पहले भी डूबने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, इसके बावजूद लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है. इस घटना के बाद सुरक्षा घेरा बनाकर लोगों को खतरनाक हिस्से से दूर रखना और चेतावनी बोर्ड लगाना जरूरी है. फिलहाल सुरक्षा इंतजामों को लेकर प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment