नौकरी का झांसा देकर 1.5 लाख रुपये की ठगी..पैसे वापस मांगने पर झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी..परेशान युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या..मामा-मामी गिरफ्तार

👇

Chhatisgarh Crime News/बिलासपुर। रेलवे कैंटीन में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से 1.5 लाख रुपये की ठगी करने और पैसे वापस मांगने पर झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच के बाद आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मृतक के मामा और मामी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दरअसल, मस्तूरी एसडीओपी डी.आर. धृतलहरे ने बताया कि मामला थाना मस्तूरी के मर्ग क्रमांक 40/26 से जुड़ा है। जांच में पता चला कि राहुल साहू (22 वर्ष), निवासी हिर्री ने रेलवे कैंटीन में नौकरी लगवाने के नाम पर अपने मामा इंद्र कुमार उर्फ भवानी वैष्णव और मामी अंबिका वैष्णव को 1.5 लाख रुपये दिए थे। जब मृतक की नौकरी नहीं लगी तो उसने मामा-मामी से पैसे की मांग की। इस पर मामा-मामी उसके साथ लड़ाई-झगड़ा करने लगे और पैसे देने से मना कर दिया। साथ ही धमकी दी कि बार-बार पैसे के लिए तंग करोगे तो 376 के तहत फंसा देंगे।


फिलहाल, इससे मृतक राहुल साहू काफी परेशान हो गया और प्रताड़ित होकर जहर का सेवन कर आत्महत्या कर ली। मामले की जांच के दौरान आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का अपराध पाए जाने पर धारा 108, 3(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment