🇮🇳
पत्थलगांव/जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव शहर के सिविल अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल देने वाली घटना सामने आई है। अस्पताल परिसर से दर्जनों बल्ब की चोरी हो गई है। चोरी की यह घटना दिनांक 18/09/26 की बताई जा रही है।
वहीं, हैरानी की बात यह है कि चोर की फोटो अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में चोर साफ तौर पर बल्ब निकालते हुए दिखाई दे रहा है।
वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल पत्थलगांव पुलिस को सूचना दी है। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, चोरी गए बल्बों की कीमत हजारों में आंकी जा रही है। सवाल यह उठ रहा है कि सरकारी अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर इतनी बड़ी चोरी कैसे हो गई? क्या रात्रि में सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं थे?
फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने में जुटी है। अस्पताल प्रबंधन ने भी आंतरिक जांच के आदेश दिए हैं।


















