🇮🇳
Asian Games 2026 Medal Tally: एशियन गेम्स में भारत ने अबतक 4 सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल जीत लिए हैं.
आइची-नागोया में चल रहे 20वें एशियन गेम्स में भारत का प्रदर्शन अबतक अच्छा रहा है. भारत ने अबतक 6 मेडल जीत लिए हैं. इनमें 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज शामिल हैं. भारत को अभी तक कोई गोल्ड मेडल नहीं मिला है. भारत को शूटिंग और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में मेडल हासिल हुए हैं. आइए आपको बताते हैं किन खिलाड़ियों ने देश को मेडल जिताए हैं.
भारत के नाम 4 सिल्वर मेडल
महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्शा विनोद ने सिल्वर मेडल जीता.
महिला 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत इवेंट में इलावेनिल वलारिवन ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया.
पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम इवमेंट में रुद्रांक्ष पाटिल, पार्थ माने और हिमांशु ढिल्लन के नाम सिल्वर मेडल हुआ.
पुरुष 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत इवेंट में हिमांशु ढिल्लन ने सिल्वर मेडल जीता.
भारत के नाम 2 ब्रॉन्ज मेडल
पुरुष 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत इवेंट में रुद्रांक्ष पाटिल ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया.
मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स 60 किलो ग्राम वर्ग में सुचिका तारियाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता. ये भारत का एशियन गेम्स में पहला MMA मेडल है.
रैंक- देश- गोल्ड -सिल्वर- ब्रॉन्ज -कुल मेडल
1 चीन 14 6 3 23
2 जापान 6 8 7 21
3 साउथ कोरिया 4 3 9 16
4 कजाकस्तान 4 0 4 7
10 भारत 0 4 2 6


















