CG News : ओपन स्कूल में 10वीं, 12वीं की दूसरी परीक्षा के लिए आवेदन आज से शुरू..परीक्षा अगस्त-सितंबर में होगी

👇

Chhattisgarh News/रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने 10वीं एवं 12वीं की दूसरी मुख्य-अवसर परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. परीक्षा अगस्त-सितंबर में प्रस्तावित है. ओपन स्कूल की सचिव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विद्यार्थी सामान्य फीस के साथ 25 मई से 30 जून तक फॉर्म भर सकते हैं.


बता दें कि, इसके बाद किसी कारणवश फॉर्म भरने से वंचित विद्यार्थी 500 रुपये विलंबित फीस के साथ 3 जुलाई से 8 जुलाई तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. विद्यार्थी प्रवेश से संबंधित जानकारी के लिए परिधि अध्ययन केंद्र में संपर्क कर सकते हैं.

दरअसल, परीक्षा फॉर्म ओपन स्कूल की वेबसाइट से डाउनलोड कर परिधि के अध्ययन केंद्र में ऑफलाइन भी जमा किया जा सकता है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment