पत्थलगांव के पाकरगांव में करंट की चपेट में आए 2 मजदूरों की मौत, धरने पर बैठे परिजन से पूर्व CM बघेल ने की वीडियो कॉल पर बात..50 लाख मुआवजा देने की मांग..

🇮🇳

पत्थलगांव/जशपुर नगर। जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के पाकरगांव में बिजली पोल शिफ्टिंग के दौरान मंगलवार को हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद सुरक्षा मानकों और विद्युत परमिट को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मृतकों के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है।

पोल शिफ्टिंग के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, पाकरगांव में गुडलक पेट्रोल पंप के सामने बिजली पोल शिफ्टिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान काम कर रहे मजदूर हाईटेंशन करंट की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल पत्थलगांव ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।


मृत और घायल मजदूरों की जानकारी

ज्ञात हो कि हादसे में भेड़ीमुड़ा निवासी अलेख एक्का और गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के बाम्हनडीह निवासी टोमन ध्रुव की मौत हुई है। वहीं महासमुंद जिले के भीमखोज थाना क्षेत्र के कोकनाझर निवासी त्रिभुवन और लोचन मांझी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।


वहीं हादसे के बाद मृत मजदूरों के परिजनों में मातम है। वहीं साथी मजदूरों ने घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और विद्युत कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने की मांग की है।

पूर्व CM ने की वीडियो कॉल पर 50 लाख रुपये मुआवजे देने की मांग

दरअसल हादसे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया के जरिए सरकार से मृतकों के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि हाईटेंशन लाइन में बिजली काटे बिना खंभों की शिफ्टिंग कराई जा रही थी।


फिलहाल, भूपेश बघेल ने बताया कि उन्होंने धरने पर बैठे मृतक रंजीत के पिता जी से अभी वीडियो कॉल के जरिए बात की है। उनकी एवं समस्त क्षेत्रवासियों की मांग है कि मुख्यमंत्री, जो कि बिजली मंत्री भी हैं, उन्हें तत्काल मृतकों के परिवारजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा देना चाहिए। हमारी सरकार के समय पत्थलगांव में हुई दुर्घटना में हमने क्षेत्रवासियों की मांग का समर्थन करते हुए गरीब परिवार को 50 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की थी। मृतक आदिवासी युवक के परिवार की इस मांग का हम सब समर्थन करते हैं।

50 लाख का मुआवजा दो मुख्यमंत्री जी!

पत्थलगांव (जशपुर) के पाकरगांव में आज बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से दो मजदूरों की दुखद मौत हो गई. हाईटेंशन लाइन में बिना बिजली काटे खम्बों की शिफ़्टिंग कराई जा रही थी.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment