ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई.! नियम सबके लिए बराबर के तहत बिना हेलमेट वाले 24 पुलिसकर्मियों का काटा चालान..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhattisgarh News/दुर्ग-भिलाई। दुर्ग में ट्रैफिक नियमों को लेकर सख्ती लगातार बढ़ रही है। अब ट्रैफिक पुलिस बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले 24 पुलिसकर्मियों पर चालानी कार्रवाई की गई है। हाल ही में जांच के दौरान सामने आया कि कुछ पुलिसकर्मी खुद ही नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे। इस पर यातायात पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सभी का चालान काटा। साथ ही उन्हें आगे से नियमों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी भी दी गई है।

बता दें कि, यातायात पुलिस का कहना है कि, सड़क सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है। ऐसे में यह जरूरी है कि जो लोग कानून लागू करवाते हैं, वे खुद भी उसका पालन करें। अगर पुलिसकर्मी ही नियम तोड़ेंगे तो आम लोगों पर इसका गलत असर पड़ेगा।

दरअसल, शहर में अब इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम यानी ITMS के जरिए भी निगरानी बढ़ा दी गई है। जगह-जगह लगे कैमरों की मदद से ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर नजर रखी जा रही है और सीधे ई-चालान जारी किए जा रहे हैं। इससे बिना रुके कार्रवाई करना आसान हो गया है और नियम तोड़ने वालों की पहचान भी तुरंत हो जाती है।

फिलहाल, दुर्ग पुलिस ने अपने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि वे खुद नियमों का पालन करें और लोगों के सामने अच्छा उदाहरण पेश करें। साथ ही आम लोगों से भी अपील की गई है कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें। पुलिस का कहना है कि हेलमेट पहनने से हादसे के समय सिर की गंभीर चोट से बचा जा सकता है और जान भी बच सकती है। इसलिए इसे नजरअंदाज न करें।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment