👇
Chhattisgarh News/रायपुर. भाजपा द्वारा चलाया जा रहा महाजनसंपर्क अभियान 21 जून तक प्रदेशभर में जारी रहेगा. अभियान के तहत मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता सीधे जनता के बीच पहुंचेंगे.
बता दें कि, आज सभी जिला मुख्यालयों में प्रेस कॉन्फ्रेंस और विकास प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी, वहीं प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम भी होंगे.
वहीं, 12 से 14 जून तक मंडल स्तर पर संकल्प सभाओं का आयोजन किया जाएगा. इसके बाद 15 से 17 जून तक ग्राम, बस्ती और बूथ स्तर पर चौपाल लगाई जाएगी, जिसमें पार्टी नेताओं का प्रवास भी रहेगा.
फिलहाल, 17 से 20 जून तक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम होंगे, जबकि 21 जून को प्रदेशभर में बड़े पैमाने पर योग दिवस का आयोजन किया जाएगा.


















