CG Breaking : नक्सलवाद के खिलाफ डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा- आज का दिन ऐतिहासिक है, छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद हुआ खत्म

👇

Chhattisgarh News/रायपुर। रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डिप्टी सीएम विजय मंत्री शर्मा ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म हुआ। 2023 तक छत्तीसगढ़ में 75% नक्सली थे और नक्सलियों का 90% आर्म्स कैडर भी यहीं था। उन्होंने कहा कि लाल आतंक को खत्म करने का श्रेय बस्तर की जनता को जाता है, साथ ही आर्म्ड फोर्सेज के पराक्रम को भी। टेक्नोलॉजी बेस्ड इंटेलिजेंस पर विशेष काम हुआ, जिससे सफल और परफेक्ट ऑपरेशन हो सके। नक्सली मारे गए, जबकि जवानों को एक भी खरोंच नहीं आई।

वहीं, उन्होंने बताया कि जब ऑपरेशंस चल रहे थे, तब विपक्ष से सहयोग की अपेक्षा थी, लेकिन आरोप लगने शुरू हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि एनकाउंटर फर्जी हैं, जबकि नक्सलियों ने पत्र जारी कर इसकी पुष्टि की। यह घटना डेढ़ साल पुरानी है। बिना पूरी जानकारी के आरोप लगाना सेना के जवानों के पराक्रम पर तोहमत लगाने जैसा था। बावजूद इसके, जवानों के साहस की वजह से आज यह स्थिति आई है।

दरअसल, मंत्री शर्मा ने बताया कि उन्होंने विशेष रूप से नारायणपुर, सुकमा और बीजापुर में समाज के प्रमुखों के साथ लगातार बैठकें कीं। बस्तर के विभिन्न जनजातीय समाजों ने इस प्रक्रिया में सहयोग दिया और कई नक्सलियों को पुनर्वास भी कराया गया। उन्होंने पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया, जिन्होंने अभियान चलाकर नक्सलियों को वापस लाने का काम किया।

फिलहाल, आज नक्सल संगठन का 99% समाप्त हो चुका है। कुछ छोटे समूह कांकेर के नॉर्थ एरिया और दक्षिण में बचे हैं, जिनकी स्थिति पूरी तरह ट्रैक की गई है। इनमें से कई लोगों ने हथियार छोड़कर गांवों में शांति से जीवन बिताना शुरू कर दिया है। सरकार पुनर्वास के लिए अभी भी तैयार है और जो भी नक्सली वापस आना चाहते हैं, उनका स्वागत करती है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment