CG Breaking : CM विष्णुदेव साय आज मनेंद्रगढ़ और कोरिया दौरे पर रहेंगे..विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे..कार्यक्रम शेड्यूल हुआ जारी

👇

Chhattisgarh News/रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. वह सोमवार की सुबह 11:30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित बैठक में शामिल होंगे. दोपहर 12:50 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से मनेंद्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर के लिए रवाना होंगे.



जहां वे दोपहर 2:05 बजे पोड़ी के मालवीय नगर स्थित मंगल भवन में लोकार्पण और भूमिपूजन का कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद सीएम साय दोपहर 3:20 बजे श्री जगन्नाथ मंदिर, पोड़ी में दर्शन करेंगे. फिर शाम 5 बजे बैकुंठपुर, जिला कोरिया पहुंचेंगे. शाम 7:10 बजे झुमका बोट क्लब में ओपन एयर थिएटर का लोकार्पण करेंगे. रात 9:40 बजे सर्किट हाउस, बैकुंठपुर में ही सीएम रात्रि विश्राम करेंगे.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment