CG Breaking: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले आज आएंगे छत्तीसगढ़..विभिन्न योजनाओं एवं नियुक्तियों की लेंगे जानकारी

🇮🇳

Chhattisgarh News/रायपुर. केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे. वह सुबह 8.15 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे.

वहीं रायपुर में वे निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा करेंगे और SC/ST के बैकलॉग पदों पर नियुक्तियों की जानकारी लेंगे.

दरअसल, सुबह 10.45 बजे स्टेट गेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इसके बाद बिलासपुर रवाना होंगे, जहां रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की छत्तीसगढ़ अध्यक्ष ऊषा अफ़ले से मुलाकात करेंगे और केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के निवास भी जाएंगे.

फिलहाल, दोपहर 3 बजे सोशल वेलफेयर विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक और शाम 4.30 बजे बिलासपुर प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. शाम 5 बजे गौरव सम्मान समारोह में शामिल होंगे.

वहीं इसके बाद रात करीब 7.30 बजे तक रायपुर लौटेंगे और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात करेंगे. रात 10 बजे रायपुर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना होंगे.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment