CG Crime : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म..विश्व हिंदू परिषद से जुड़े नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार..पढ़ें पूरी समाचार

जन जन तक संदेश न्यूज़/गजाधर पैंकरा

Chhattisgarh Crime News/बिलासपुर। जिले से एक बड़ी और हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। पूरा मामला धोखा देकर दुष्कर्म से जुड़ा हुआ है।

दरअसल, बिलासपुर के विहिप (विश्व हिंदू परिषद) नेता राजीव शर्मा पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। महिला ने आरोप लगाया है कि राजीव शर्मा ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं अब खबर आ रही है कि पुलिस ने आरोपी राजीव शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है और सरकंडा थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

फिलहाल पुलिस के अनुसार, महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि राजीव शर्मा ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने कहा है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस तरह के मामले बढ़ रहे हैं, जहां नेताओं पर दुष्कर्म के आरोप लग रहे हैं।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment