CG News : बलौदाबाजार हिंसा मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई..जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल के रायपुर निवास से जब्त किए कई दस्तावेज..पढ़ें पूरी ख़बर

जन जन तक संदेश न्यूज़/गजाधर पैंकरा

Chhattisgarh News,/रायपुर। 10 जून 2024 को हुई बलौदाबाजार हिंसा के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद देर रात पुलिस टीम आलाजरब जब्त करने रायपुर पहुंची, जहां से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए। इस दौरान आंदोलन के समर्थन में जारी एक पत्र भी जब्त किया गया है। यह पत्र टाइप करने वाला टाइपिस्ट भी अब मामले में पुलिस का गवाह बनेगा।

दरअसल, पुलिस टीम ने रायपुर के कांजनजंगा स्थित फेस-2 में अमित बघेल के निवास पर दबिश देकर मोबाइल फोन, एक चार पहिया वाहन और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। इसके अलावा रायपुर के मैग्नेटो मॉल स्थित उनके कार्यालय से भी कई अहम कागजात बरामद किए गए हैं।

फिलहाल, पुलिस का कहना है कि जब्त साक्ष्यों के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। फिलहाल अमित बघेल को कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस कंट्रोल रूम में रखा गया है। मामले की विवेचना जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment