CG News : पाटन के ग्राम औंरी में कांग्रेस बूथ का गठन..कार्यकर्ताओं में देखने को मिली उत्साह..बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण रहे उपस्थित

👇

Chhattisgarh News/दुर्ग/पाटन। छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम औंरी में कांग्रेस पार्टी के बूथ का गठन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने तथा गांव स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को सक्रिय करने पर चर्चा की गई।


वहीं, बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के पुत्र चैतन्य बघेल जी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन लाल साहू जी, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी जी, मंडल अध्यक्ष थनेश्वर यदु जी एवं सेक्टर अध्यक्ष दिलीप टंडन जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।


दरअसल, कार्यक्रम के दौरान ग्राम औंरी के बूथ का गठन किया गया, जिसमें रामा कुर्रे को अध्यक्ष, संतु सोनवानी को उपाध्यक्ष, अभिषेक चतुर्वेदी को कोषाध्यक्ष, फलित कौशले एवं अजय गेंड्रे को महामंत्री, मनमोहन भारती एवं सूरज कुर्रे को सचिव तथा प्रवीण चतुर्वेदी को सोशल मीडिया समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई।


वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विक्की चतुर्वेदी, देवंतीन सोनवानी, मनीषा देशलहरे एवं लक्ष्मी गोपाल बंजारे को शामिल किया गया। बैठक में उपस्थित नेताओं ने नवगठित टीम को बधाई देते हुए कांग्रेस पार्टी को गांव स्तर पर मजबूत बनाने संकल्प लिया गया

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment