CG News : स्कूल परिसर में तंत्र-मंत्र से जुड़ी संदिग्ध गतिविधि सामने आने से इलाके में फैली सनसनी..स्कूल नहीं जा रहे बच्चे..पढ़ें पूरी ख़बर

.

Chhattisgarh News/कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के गुढ़ा हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में तंत्र-मंत्र से जुड़ी संदिग्ध गतिविधि सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है। स्कूल परिसर में एक पेड़ के नीचे एक बच्चे की फोटो रखकर तांत्रिक क्रिया की गई है। बताया जा रहा कि इस बच्चे की मौत 20 साल पहले हो चुकी है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

दरअसल, बताया जा रहा है कि स्कूल स्टाफ और स्थानीय लोगों ने जब पेड़ के नीचे बच्चे की फोटो और तंत्र-मंत्र से जुड़ी सामग्री देखी तो इसकी सूचना तुरंत ग्रामीणों और पुलिस को दी गई। फोटो में दिख रहे बच्चे की मौत 20 साल पहले हो चुकी है। परिजनों ने बच्चे की याद में मंदिर बनाकर मृत बच्चे का फोटो लगाया था।

फिलहाल, किसी अज्ञात व्यक्ति ने बच्चे की फोटो को मंदिर से उतारकर स्कूल परिसर में तंत्र-मंत्र कर रहे थे। यह बच्चा पाठक परिवार का है। स्कूल जैसे संवेदनशील परिसर में इस तरह की घटना सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्कूल प्रबंधन ने पेड़ के नीचे से सभी सामान को उठाकर फेंक दिया है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment