CG News : नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत..2 हफ्ते पहले ही हुई थी शादी..जांच में जुटी पुलिस..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhattisgarh News/गरियाबंद। जिले में शादी के महज 13 दिन बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

दरअसल जानकारी के अनुसार, फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम खैरझिटी निवासी नूतन दीवान की शादी हाल ही में मगरलोड थाना क्षेत्र के करेली छोटी निवासी कामेश के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद नूतन की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति कामेश उसके साथ मारपीट करता था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद पति ने मौत के असली कारण को छुपाने की कोशिश की।

फिलहाल, परिजनों ने मामले को हत्या बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment