CG Weather : प्रदेश में जल्द बढ़ेगा पारा..तेज हवाओं के साथ बारिश की भी संभावना..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhattisgarh Weather Updates/ रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जिससे लोगों को हल्की राहत मिली है। हालांकि, अगले चार दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा, लेकिन कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज-चमक के संकेत भी मिल रहे हैं।

दरअसल, मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण 27 मार्च को  छत्तीसगढ़ में बारिश और हवाएं चलने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। कुछ इलाकों में धूप रहेगी।

राजनांदगांव सबसे ज्यादा गर्म

फिलहाल, मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3°C की वृद्धि होगी। इसके बाद तापमान स्थिर रहने की संभावना है, जिससे गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ेगा। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.0°C राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.0°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। इससे साफ है कि दिन और रात के तापमान में अंतर बना हुआ है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment